लॉस एंजिल्स की गायिका एवं गीतकार नेहा जेटली का पहला ओरिजिनल सिंगल ‘ये अनकहे अल्फाज’ 20 नवंबर को रिलीज हो गया। इस गीत को नेहा ने लिखा और गाया है, जबकि संगीतकार एवं म्यूजिक प्रोड्यूसर बप्पा बी. लाहिड़ी ने इसका संगीत निर्माण किया है।
पारंपरिक ग़जल की काव्यात्मक संवेदनाओं और समकालीन भारतीय पॉप के मेल से तैयार यह गीत रिश्तों में अनकहे रह जाने वाले जज्बातों को अभिव्यक्त करता है। मधुर संगीत और शास्त्रीय संगीत से प्रभावित नेहा की आवाज गीत को भावपूर्ण बनाती है। इसके साथ ही आधिकारिक म्यूजिक वीडियो भी जारी किया गया है।
गीत की शुरुआत नेहा की लिखी चार पंक्तियों से हुई, जिसने बप्पा बी. लाहिड़ी को इसके लिए एक नए संगीत संयोजन की कल्पना करने के लिए प्रेरित किया। बप्पा ने बताया कि वह इसमें कंट्री म्यूजिक के अंदाज और आधुनिक ग़जल की संवेदनशीलता को एक साथ प्रस्तुत करना चाहते थे।
Also Read : राष्ट्रपति भवन में नेपाल के पीएम बालेन शाह का भव्य स्वागत
नेहा ने सात वर्ष की उम्र में नई दिल्ली में भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था और इस विषय में मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने करीब दो दशक तक कॉर्पोरेट फाइनेंस के क्षेत्र में काम किया। न्यूयॉर्क में इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में करियर शुरू करने के बाद उन्होंने भारत में वित्तीय समावेशन पर केंद्रित एक फिनटेक कंपनी की स्थापना की। वर्ष 2022 में लॉस एंजिल्स जाने के बाद उन्होंने संगीत को पेशेवर रूप से अपना लिया।
ग़जल, सूफी, कव्वाली और क्लासिक बॉलीवुड संगीत की प्रस्तुतियों के लिए पहचानी जाने वाली नेहा ने अप्रैल 2026 में सांता मोनिका के ब्रॉड स्टेज पर ‘चांदनी रात: द ब्रॉड महफ़िल’ प्रस्तुत किया था। सितंबर में उन्होंने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के लॉस एंजिल्स में आयोजित पहले कार्यक्रम में भी प्रस्तुति दी। इसके अलावा वह फेस्टिवल ऑफ तबला, लॉस एंजिल्स इंडिया फैशन वीक और भारतीय वाणिज्य दूतावास के दिवाली समारोह में भी अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं।
बप्पा बी. लाहिड़ी महान संगीतकार एवं गायक बप्पी लाहिड़ी के पुत्र हैं। उन्होंने फिल्म संगीत, बैकग्राउंड स्कोर, गीत निर्माण और स्वतंत्र संगीत परियोजनाओं के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। ‘ये अनकहे अल्फाज’ के जरिए नेहा जेटली ने गीतकार और रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के रूप में अपने संगीत सफर का नया अध्याय शुरू किया है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



