बॉलीवुड अभिनेत्री निर्मित कौर अहलूवालिया अपने नए प्रोजेक्ट के साथ करियर के एक नए दौर में कदम रखने जा रही हैं। निर्मित कौर अहलूवालिया की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से उनके आगामी प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, उन्होंने ने अभी तक इस प्रोजेक्ट के बारे में आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
सूत्रों के अनुसार , निर्मित अक्टूबर के मध्य में अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए गुजरात पहुंची थीं। उनकी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद प्रशंसक उनके नए काम को लेकर कयास लगा रहे हैं और आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
कुछ दिन पहले निर्मित ने गुरुद्वारे से अपनी स्क्रिप्ट की झलक साझा करते हुए इस नए अवसर के लिए वाहेगुरु का आभार व्यक्त किया था। उनकी इस पोस्ट से नए प्रोजेक्ट को लेकर उनके उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव की झलक मिली।
Also Read : विप चुनाव में बूथ कब्जा का आरोप, सपा ने दोबारा मतदान कराने की मांग की
सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ के बाद से निर्मित अभिनय के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उनकी दो फिल्में भी आने वाली हैं। इनमें से एक फिल्म की घोषणा हो चुकी है, जिसमें वह परमब्रत चट्टोपाध्याय और जिमी शेरगिल के साथ नजर आएंगी। उनकी दूसरी फिल्म के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।
एक करीबी सूत्र ने बताया कि निर्मित अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए सही अवसर की तलाश में थीं। इस दौरान वह लगातार ऑडिशन दे रही थीं, वर्कशॉप में हिस्सा ले रही थीं और अपने किरदारों की तैयारी कर रही थीं। उन्होंने दो प्रोजेक्ट्स की शूटिंग भी पूरी की है। सूत्र के अनुसार, निर्मित अपने नए काम को लेकर उत्साहित हैं और प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी सही समय पर आधिकारिक तौर पर साझा की जाएगी।
निर्मित के आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता बनी हुई है। अब दर्शकों को उनके नए किरदार और अभिनय के अलग अंदाज का इंतजार है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



