आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस की फिल्म ‘डोंट बी शाय’ का नया पेप्पी गाना ‘झूमो’ रिलीज हो गया है। आरुषि बजाज, बियांका अरोड़ा, अंश दुग्गल और पीयूष खाती पर फिल्माए गए इस ट्रैक में कलाकारों की शानदार कैमरेडरी और जोश नजर आ रहा है।राम संपत ने इस गाने को कंपोज करने के साथ इसके बोल भी लिखे हैं। उन्होंने कहा कि ‘झूमो’ को जिंदगी के छोटे-छोटे पलों को खुलकर जीने की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए तैयार किया गया है।
Also Read : जूनियर एशिया कप में रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम
गाने में लाइवली और रिदमिक क्वॉलिटी रखी गई है, जो श्रोताओं को सहज रूप से झूमने के लिए प्रेरित करती है।उन्होंने कहा कि कलाकारों की एनर्जी, उत्साह और आपसी केमिस्ट्री ने गाने के मूड को और बेहतर बनाया। उनके मुताबिक, शूटिंग के दौरान कलाकारों की कैमरेडरी ने ट्रैक में सहजता और स्पॉन्टेनिटी जोड़ दी।
श्रीति मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘डोंट बी शाय’ नए चेहरों की कहानी को सामने लाती है। फिल्म का निर्माण इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस ने किया है और इसका प्रीमियर 25 सितंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



