मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति और गौरव संभाजी महाराज की जयंती पर अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर कर नमन किया। संभाजी महाराज पर बनी फिल्म ‘छावा’ में उनके किरदार को पर्दे पर उतार चुके अभिनेता विक्की कौशल ने संभाजी के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया।
‘मराठा गौरव’ की तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “14 मई 1657, छत्रपति संभाजी महाराज का जन्मदिवस।
अभिनेता विक्की कौशल ने लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई थी।
बता दें, छत्रपति संभाजी महाराज मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। इसके अलावा वह वीर और साहसी योद्धा और धार्मिक सहिष्णुता और विद्वता के प्रतीक भी थे।
Also Read : बोल्ट आईपीएल 2025 के शेष हिस्से के लिए वापसी करेंगे
जानकारी के अनुसार उन्हें 11 से ज्यादा भाषाओं का ज्ञान था। वह भाषा के जानकार के साथ ही लेखक और कवि भी थे। मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति संभाजी ने मुगल सम्राट औरंगजेब की सेना को धूल चटा दी थी और देश की रक्षा की थी।
इतिहास से मिली जानकारी के अनुसार औरंगजेब ने उन्हें बंदी बनाकर जबरन इस्लाम कबूल करने का आदेश दिया था और उनके न मानने पर प्रताड़ित किया था। इसके बावजूद संभाजी महाराज झुके नहीं और उन्होंने धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया था। 11 मार्च, 1689 को इस्लाम धर्म अपनाने से इनकार करने पर मुगल सम्राट औरंगजेब ने बेरहमी से मार डाला था।
वहीं, 11 मार्च को छत्रपति संभाजी की पुण्यतिथि पर विक्की कौशल ने उन्हें योद्धा के रूप में याद किया और बताया था कि कुछ भूमिकाएं हमेशा के लिए जेहन में बस जाती हैं। अभिनेता का मानना है कि ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाना भी कुछ ऐसा ही है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



