अभिनेता अहान शेट्टी की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में शुरू होगी। फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं, जिन्होंने ‘रुस्तम’ और ‘मिशन रानीगंज’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद अहान शेट्टी एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे। ज्ञानेंद्र वासुदेव द्वारा लिखित ‘सनकी’ मूल रूप से एक प्रेम कहानी है, जिसमें प्यार और भावनाओं के साथ दमदार एक्शन भी देखने को मिलेगा।
Also Read : दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को तोहफा
फिल्म के निर्देशक टीनू सुरेश देसाई अपनी टीम के साथ भोपाल पहुंच चुके हैं और शूटिंग शुरू होने से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। फिलहाल फिल्म की कहानी और कथानक से जुड़ी जानकारियों को गोपनीय रखा गया है।
‘सनकी’ के बाद अहान शेट्टी विक्रम भट्ट की फिल्म ‘1920 कोल्ड विंटर’ में नजर आएंगे। उनकी कुछ अन्य फिल्मों की शूटिंग भी 2027 में शुरू होने की संभावना है।
वी द पीपल, रोरिंग रिवर प्रोडक्शंस और पाल्स एंड पीयर्स एंटरटेनमेंट के संयुक्त निर्माण में बन रही ‘सनकी’ 2027 की पहली छमाही में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



