तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की एक अदालत ने गुरूवार को प्रसिद्ध तमिल फिल्म अभिनेता विमल को 4.5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में एक साल की जेल की सजा सुनायी।
अभिनेता विमल ने अपनी फिल्म “मन्नार वगैयारा” के निर्माण के वास्ते फिल्म फाइनेंसर गोपी से 4.5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। फिल्म रिलीज होने के बाद फाइनेंसर ने राशि की वसूली का प्रयास किया, लेकिन अभिनेता के जारी किये गये चेक, बैंक खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गये।
Also Read : भारत ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले गेंदबाजी का किया फैसला
अदालत ने माना कि अभिनेता के खिलाफ लगाये गये आरोप बिना किसी उचित संदेह के साबित हुए हैं। इसके आधार पर उन्होंने विमल को एक साल के कारावास की सजा सुनायी और साथ ही उधार ली गयी रकम लौटाने का निर्देश दिया।
अदालत ने अभिनेता के वकील की याचिका पर उच्च न्यायालय में अपील दायर करने का अवसर देने के लिए सजा के अमल पर अस्थायी रोक लगा दी है।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


