भारत ने टॉस जीतक गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे।
यह यहां मेरा पहला मुकाबला है इसलिए नहीं जानता कि पिच कैसा खेलेगी। पिछले दो वर्षों में जिम्बाब्वे ने बेहतरीन क्रिकेट खेली है। हम तीन तेज गेंदबाज़ों के साथ उतरेंगे।
वहीं जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा कि यह वैसी ही पिच नजर आ रही है जैसी हरारे में होती है। शुरुआत में यहां सीम मूवमेंट प्राप्त होगी लेकिन यह बहुत देर तक नहीं रहेगी। हम चार तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतरेंगे। ज़िम्बाब्वे में बेन करन और न्यूमैन न्यामहूरी अपना टी-20 डेब्यू करेंगे जबकि भारत के लिए अशोक शर्मा पर्दापण करेंगे।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत (एकादश): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और मयंक यादव।
जिम्बाब्वे (एकादश):- ब्रायन बेनेट, बेन करन, डिओन मेयर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, वेसली मधेवीरे, ताडीवांशे मारूमानी (विकेटकीपर), ब्रैड एवंस, न्यूमैन न्यामहूरी, रिचर्ड अंगारावा और ब्रेसिंग मुजारबानी।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


