Bigg Boss 18: Bigg Boss 18 की TRP टॉप में देखी जा सकती है. बिगबॉस देखने का सबसे बड़ा कारण सलमान खान को माना जाता है. कोई पूरे वीक बिगबॉस देखे ना देखें लेकिन वीकेंड का वार को मिस नहीं करता है. सलमान खान के वीकेंड का वार का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, खासकर ये जानने के लिए कि रजत दलाल और विवियन डीसेना में से सलमान किसका पक्ष लेंगे और किसकी क्लास लगाएंगे.
लेकिन सलमान के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। इस हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह एकता कपूर और रोहित शेट्टी दिखाई देंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते बिग बॉस 18 को एकता कपूर और रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस खबर में कितनी सच्चाई है।
also read: बिहार में महापर्व छठ की धूम, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान भास्कर को दिए अर्घ्य
वीकेंड का वार में नहीं आएंगे सलमान
टीवी9 हिंदी डिजिटल की खबर के अनुसार सलमान फिलहाल सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं. 22 अक्टूबर से मुंबई में सलमान खान की फिल्म सिकंदर की शूटिंग शुरू हो गई है. दिवाली तक लगातार शूट करने के बाद दबंग खान ने शूटिंग से ब्रेक लिया था. लेकिन अब फिर से शूटिंग शुरू हो चुकी है. इस बीच सलमान बिग बॉस भी होस्ट कर रहे हैं. लेकिन एक जरूरी सीन के चलते शायद वो शुक्रवार को होने वाले वीकेंड का वार की शूटिंग के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे. हालांकि उनकी तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है कि सलमान कुछ घंटे के लिए बिग बॉस होस्ट करने के लिए फिल्म सिटी आ जाए. (Bigg Boss 18)
एकता कपूर ने की घर में एंट्री
एकता कपूर और रोहित शेट्टी के बिग बॉस होस्टिंग की बात करें तो एकता अपनी आने वाली फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर में जाने वाली हैं. उनके साथ मेकर्स एपिसोड की शूटिंग कर चुके हैं. अब आने वाले दो दिनों में रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट के साथ इस शो की शूटिंग करेंगे. अगर सलमान वीकेंड का वार के लिए समय नहीं निकाल पाए, तो बिग बॉस के मंच पर जाकर इस शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी भी रोहित शेट्टी पर सौंप दी जाएगी.
सलमान खान के बिना नहीं होगा एलिमिनेशन
जानकारी के मुताबिक अगर सलमान ‘वीकेंड का वार’ होस्ट करने के लिए समय नहीं निकाल पाते तो इस हफ्ते होने वाला एविक्शन होल्ड पर रखा जाएगा. हालांकि इस बात को लेकर अब तक कलर्स टीवी की तरफ से किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है.
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: jio cinema

