tv celebs: बॉलीवुड के बाद सबसे ज्यादा चर्चा छोटे पर्दे के कलाकारों की होती है. छोटे पर्दे के कलाकारों के भी फैन बड़ी संख्या में होते है. छोटे पर्दे के दर्शक हर रोज डेली सोप देखना पसंद करते हैं और काफी कनेक्ट भी रहते हैं. लेकिन यह तो सभी जानते है कि बदलाव प्रकृति का नियम है. समय सभी के लिए बदलता है. (tv celebs) हालांकि, छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा वक्त सभी के लिए बदलता है एक जैसा नहीं पहता है. एक समय में हिट रहे छोटे पर्दे के कलाकार आज बेरोजगारी की मार भी झेल रहे हैं. आज हम बात करेंगे छोटे पर्दे के उन सितारों की जो एक समय में टीवी की दुनिया में राज कर रहे थे, लेकिन आज काम के लिए भटक रहे हैं…..
अंकिता लोखंडे
‘पवित्र रिश्ता’ शो से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाली अंकिता लोखंडे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. बिग बॉस के घर में एंट्री लेने के बाद अभिनेत्री के फैंस को यह जरूर लगा था कि इसके बाद अंकिता के करियर को एक उछाल मिलेगा, लेकिन फिल्म ‘मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ करने के बाद उन्हें कोई भी प्रोजेक्ट ऑफर नहीं हुए.
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ ने बेटे रुहान को जन्म के बाद टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है. लेकिन शोएब से शादी करने के बाद अभिनेत्री दीपिका का करियर कुछ सही नहीं चल रहा है. आज अभिनेत्री के पास ऑफर के नाम पर केवल यूट्यूब की व्लॉगिंग है, जो उनके इनकम का भी सोर्स है. आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ big boss की विनर भी रह चुकी है.
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी के कमबैक का उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. ‘ये हैं मोहब्बतें’ से फैंस के दिलों में अपनी पहचान बनाने वाली दिव्यांका भले ही वेब सीरीज का हिस्सा रही हो, लेकिन आज अभिनेत्री के पास की कमी है. अभिनेत्री के फैंस उन्हें डेली सोप का हिस्सा बनते देखने के लिए बेकरार हैं.
करण पटेल
करण पटेल टीवी के हिट कलाकारों में से एक हैं. अभिनेता ये हैं मोहब्बतें में दिव्यांका त्रिपाठी के साथ नजर आए. इस शो में करण रमन भल्ला के रोल में छा गए थे, लेकिन उस शो के बाद करण के हाथ कोई दूसरा अच्छा प्रोजेक्ट नहीं लगा. करण कई बार काम ना मिलने की बात का खुलासा कर चुके हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काम मांग चुके हैं.
ALSO READ: फिल्म स्त्री 2 का पहला गाना Aaj Ki Raat आउट, कब रिलीज होगी?
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



