mahavatar first look: विक्की कौशल की नई फिल्म का ऐलान हो चुका है, जिसका नाम ‘महाअवतार’ है। इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें उनका अवतार पहले से बिल्कुल अलग और दमदार नजर आ रहा है।
विक्की ने इस फिल्म के लिए निर्माता दिनेश विजान के साथ हाथ मिलाया है, जो ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ जैसी सफल हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। ‘महाअवतार’ साल 2026 में रिलीज होगी, और दर्शकों को इस अनोखी फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
also read: Bigg Boss 18 के घर में चाहत पांडे और विवियन डीसेना के बीच हुई हाथापाई
महाअवतार में विक्की का रोल
फिल्म के बारे में जानकारी साझा करते हुए Maddock Films ने ट्वीट किया कि निर्माता दिनेश विजान ने धर्म के शाश्वत योद्धा की कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करने का बीड़ा उठाया है।
फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं, और #Mahavatar में विक्की कौशल चिरंजीवी परशुराम की भूमिका निभाएंगे। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म क्रिसमस 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो दर्शकों को एक अनोखी और पौराणिक यात्रा पर ले जाएगी।
दिसंबर में रिलीज हो सकती है छावा
बताया जा रहा है विक्की कौशल, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ खत्म करने के बाद नवंबर 2025 में ‘महाअवतार’ की शूटिंग शुरू करेंगे और प्री-प्रोडक्शन का काम जनवरी में होगा।
लव एंड वॉर’ के बाद विक्की एक मेगा फीचर फिल्म साइन करना चाह रहे थे और निर्माता दिनेश विजान एक ऐसी स्क्रिप्ट लेकर आए, जिसे वो मना नहीं कर पाए।
विक्की कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। पिछले साल उन्हें ‘सैम बहादुर’ में देखा गया था। इसके बाद वो ‘बैड न्यूज’ में हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ सामने आए। अब वो ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी के किरदार में दिखाई देंगे। ये इसी साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.

Image Source: youtube

