Bigg Boss 18: रियलिटी शो बिग बॉस 18 इस सीजन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। कई सितारों के साथ इस बार एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते ने भी शो में हिस्सा लिया, जिनकी मौजूदगी ने शो में एक अलग ही रंग भर दिया। लेकिन अचानक उनकी बिग बॉस के घर से विदाई ने दर्शकों को हैरान कर दिया।
गुणरत्न सदावर्ते को पसंद करने वाले फैंस अब यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्हें अचानक बाहर क्यों किया गया? इस पर खुद गुणरत्न सदावर्ते ने खुलासा किया है। हालांकि, उन्होंने विस्तार से कारण तो नहीं बताया लेकिन उनकी बातों से यह साफ झलक रहा है कि शो के अंदर हुए विवाद या किसी आंतरिक फैसले के चलते उन्हें घर से बाहर किया गया है।
अब फैंस सोशल मीडिया पर लगातार शो से जुड़े सवाल उठा रहे हैं और #BringBackGunaratna जैसे हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या सदावर्ते की वापसी शो में संभव होगी।
also read: World Food Day: राजस्थान की बाटी सहित जानें भारत की पॉपुलर ट्रेडिशनल डिशेज के बारे में…
इस वजह से आ गए बाहर
गुणवरत्न सदावर्ते ने कहा, ‘हमारे प्यारे-प्यारे दर्शकों और हमे चाहने वालों को हम यही कहेंगे कि एक गाना है, ‘चलो बुलावा आया है। तो हमें भी बुलावा आया, हमें कोर्ट ने बुलाया था। कोर्ट की जब पेशी लगती है तो हाजरी लगानी पड़ती है। कोर्ट की पेशी के कारण हम माननीय उच्च न्यायालय के सामने हमें एक केस के सिलसिले में बुलाया था। मुझे और जयश्री पाटिल को बहस के लिए कोर्ट में जाना पड़ा था, इसलिए हम बिग बॉस से बहुत इज्जत के साथ कोर्ट की तरफ रवाना हुए’।
क्या फिर लेंगे शो में एंट्री?
गुणरत्न से जब पूछा गया कि अब आप बाहर आ गए हैं और दर्शक नाराज हैं तो क्या आप फिर से बिग बॉस में एंट्री कर सकते हैं, कोई प्लान है? इस पर गुणरत्न ने कहा,’हां जरूर! अगर समय मिला तो डंके की चोट पर हम बिग बॉस में होंगे और हम वहां अपनी चीजें बहुत अच्छी तरह रखने की पुरजोर कोशिश करेंगे’।
बिग बॉस में खुद को बताया सबसे बेस्ट
बिग बॉस के घर में आपका फेवरेट कौन रहा? इस पर उन्होंने कहा, ‘बिग बॉस का 18वां सीजन अब परिपक्वता की उम्र में आया है। हम परिपक्वता के साथ वहां खेल रहे थे। बाकी लोग उबले चने हैं। फ्यूचर हीरो। फिल्मी दुनिया से हैं। फ्यूचर हीरो हैं, इसलिए ही तो हम उन्हें उबले चने बोलते हैं। अपनी-अपनी चटपटी बातें करते हैं। लेकिन, हम घमंड से नहीं, डंके की चोट पर कहते हैं कि लोगों ने हमें चाहा है। दर्शक जिसे चाहें, उससे बड़ा कोई नहीं होता है। हमें ये प्यार दर्शकों ने दिया। हमें लगता है कि वहां हमारी बराबर कोई नहीं था’। (Bigg Boss 18)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: youtube


