मुंबई । Pathaan Box Office Collection: 25 जनवरी को रिलीज हुई बादशाह शाहरुख खान की फिल्म का दुनिया भर में बाहें खोल कर स्वागत किया गया है। जिसका नतीजा ये हो रहा है कि, फिल्म नया इतिहास रचने को बेकाबू हो रही है। ’पठान’ अब 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही है।
फिल्म ’पठान’ ने देशभर में अब तक 615 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। वहीं अगर इसके वर्ल्ड वाइड रेपॉन्स की बात की जाए तो फिल्म का कलेक्शन 998 करोड़ रुपए हो गया है। जिसके बाद ’पठान’ 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर एक नया मुकाम हासिल करने जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि, ’पठान’ बने बादशाह शाहरुख की ये फिल्म आज ही 1000 को पार कर जाएगी।
’पठान’ बॉलीवुड बिजनेस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन कर उभरी है। फिल्म ’पठान’ ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी इतिहास रचा है। पठान ने ऑस्ट्रेलिया में 4 मिलियन डॉलर और न्यूजीलैंड में 1 मिलियन डॉलर कमा लिए हैं।
आपको ये भी बता दें कि, किंग शाहरुख खान ने करीब 4 साल बाद फिल्म ’पठान’ से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। हालांकि, ’पठान’ रिलीज होने से पहले जबरदस्त तरीके से विवादों में घिर गई थी। फिल्म के बेशरम रंग सांग में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी पर जबरदस्त हंगामा हुआ था, जिसके बाद फिल्म के विरोध को देखते हुए उसमें कुछ कांट-छांट भी की गई थी। लेकिन जब फिल्म पर्दे पर आई तो तहलका मचा दिया।
Pathaan Box Office Collection: फिल्म के सांग ’बेशर्म रंग…’ के विवादों से घिरने के बाद तो शाहरुख और दीपिका के फैंस में ‘पठान’ के ट्रेलर को लेकर बड़ी खलबली मची हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा भी दिखाई देने वाले हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


