नवादा। बिहार में नवादा (Nawada) जिले के रजौली थाना क्षेत्र में बारात में डीजे ( DJ ) बजाने को लेकर हुये विवाद में एक युवक की हत्या (Youth killed) कर दी गयी जबकि कई अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार की रात जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के धनवां गांव से रजौली थाना क्षेत्र के उस्मान गांव निवासी लालमणि यादव के यहां बारात आयी हुयी थी। बरात में डीजे बजाने को लेकर बाराती और ग्रामीण के बीच विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि कई अन्य घायल हो गये। घायलों को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान अरविंद यादव के रूप में की गयी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। (वार्ता)
Tags :
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



