राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आनन-फानन में लाया गया महिला आरक्षण बिल: तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को महिला आरक्षण बिल को लेकर सत्ता पक्ष पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल तब लाया गया जब पांच राज्यों में चुनाव चल रहा है, तब इसे आनन-फानन में लाया गया। सरकार सीटों का परसीमन कराना चाहती थी। 

उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि महिला का कवच लगाकर ये लोग अपना हिडन एजेंडा ला रहे थे। यह बिल तो गिरना तय था। उन्होंने कहा कि सरकार को भली-भांति यह पता था कि उनके पास दो-तिहाई बहुमत नहीं है और यह बिल पास नहीं हो पाएगा। उनकी मंशा बिल पास कराने की थी ही नहीं, बल्कि वे चाहते थे कि यह बिल गिर जाए।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर ऐसी परिस्थितियां पैदा की ताकि विपक्ष पर ठीकरा फोड़ा जा सके। ये लोग महिलाओं से पैर धुलवाते हैं।

Also Read : होर्मुज को लेकर लंदन में होगी यूरोपीय देशों की अगली बैठक

उन्होंने सत्ता पक्ष पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सत्ता पक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये लोग क्या जानेंगे कि महिलाओं का क्या सम्मान होता है। इन लोगों को कोई मतलब नहीं है। इन लोगों को केवल अपनी राजनीति चमकाने से ही मतलब है।

उन्होंने कहा कि सरकार की असली साजिश सीटों का परिसीमन कराने की थी, लेकिन उनकी यह योजना पूरी तरह विफल हो गई। परिसीमन के बाद इनका एजेंडा संविधान बदलने का है, लेकिन हम लोग ऐसा नहीं होने देंगे।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नीतीश कुमार के कार्यों को बढ़ाने को लेकर दिए गए एक बयान को लेकर उन्होंने कहा कि यह बात उन्हें कहने की जरूरत ही क्यों पड़ रही है?

तेजस्वी ने सवालिया लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री को तो काम करके दिखाना चाहिए। उसके लिए बोलने की क्या आवश्यकता है? उन्होंने कहा कि वे चाहे वह शराबबंदी ही क्यों न हो, क्या इसलिए कोई कैबिनेट से फैसला लिया गया है?

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =