छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे तेजस्वी
पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार, 19 अगस्त को पटना में एक बड़ा प्रदर्शन किया। छात्रों से जुड़े मामले को लेकर राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी ने राज्यपाल के आवास लोकनिवास की ओर मार्च किया। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोकने का प्रयास किया और पानी की बौछार की गई। बाद में राजद नेताओं ने राज्यपाल के सचिव से मिल कर उनको ज्ञापन सौंपा। इससे पहले तेजस्वी ने बुधवार की सुबह गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की थी। तेजस्वी यादव ने पटना में जेपी गोलंबर से लोकभवन तक मार्च निकाला।...