छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 13 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और उन्हें जल्द ही देश से डिपोर्ट (निर्वासन) किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) लगातार सक्रिय है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया गया है और एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है, ताकि नागरिक इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना दे सकें। विजय शर्मा ने कहा कि कई स्थानों पर छापेमारी के दौरान ऐसे घुसपैठियों की पहचान कर उन खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मीडिया से बातचीत में विजय शर्मा ने नक्सलियों के दावे पर भी जवाब दिया। नक्सलियों ने एक पत्र जारी कर यह दावा किया है कि पिछले एक साल में 300 से अधिक नक्सली मारे गए हैं।
Also Read : तेजस मार्क-1ए के लिए मिला इंजन, वायुसेना को मिलेंगे नए फाइटर जेट
इस पर विजय शर्मा ने कहा, “यह गंभीर विषय नहीं है, बल्कि उनके साथियों की गिरफ्तारी की संख्या कहीं अधिक है। मुद्दा सिर्फ हताहतों का नहीं है, बल्कि यह है कि आत्मसमर्पण करने और गिरफ्तार होने वालों की संख्या लगभग 3000 तक पहुंच गई है।
बीजापुर जिले में हुई आईईडी ब्लास्ट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आईईडी अब हमारे सामने सबसे बड़ा चैलेंज बन चुका है। इसमें न सिर्फ ग्रामीण हताहत होते हैं बल्कि सुरक्षाबलों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा, “आईईडी डिटेक्शन और निष्क्रिय करने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं, ताकि इस खतरे को कम किया जा सके।
पिछले दिनों नक्सलियों ने बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें कुछ ग्रामीण घायल हुए।
Pic Credit : X
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



