जगदलपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में आज नक्सलियों (Maoist) द्वारा लगाए गए बारूदी सुरंग विस्फोट (Landmine Explosion) से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक अंजनेय वैष्णव (Anjaneya Vaishnav) ने बताया कि आज सुबह नेलसनार थाने (Nelson Police Station) से जवानों का एक दल गश्त में निकला था।
ये भी पढ़ें- http://महाराष्ट्र में पवार ने भाजपा को चिढ़ाया!
नेलसनार से पांच किलोमीटर दूर जैसे ही जंगल की ओर पहुंचे नक्सली द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ जिसमें पुलिस का एक जवान सीताराम कुड़ियम (Sitaram Kudiyam) घायल हो गया। घायल जवान का उपचार बीजापुर जिला अस्तपाल में किया जा रहा है। वैष्णव ने बताया कि घटना के बाद सर्चिंग तेज कर दी गई है। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



