कोरबा/रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले में कार और ट्रक की टक्कर में एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने दुख व्यक्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले में मोरगा चौकी (Morga Outpost) अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर (Madanpur Forest Barrier) के पास बुधवार की सुबह कार और ट्रक की टक्कर में सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की (Manoj Tirkey) की पत्नी व दो बच्चों की मौत हेा गई है।
ये भी पढ़ें- http://मोदी ने कर्नाटक की जनता से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया
तिर्की अम्बिकापुर निवासी और जगदलपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ थे। मुख्यमंत्री बघेल ने तिर्की और उनके परिवार के चार लोगों की मृत्यु पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



