CM Yogi Campaign in Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख बेहद नजदीक है। इसी बीच दिल्ली में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने पहली हुंकार भरी है। राजधानी में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी ने केजरीवाल को खुला चैंलेंज दे डाला।
योगी का बयान बीते दिन से ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। क्या योगी की एंट्री दिल्ली चुनाव में नतीजों में बदलाव कर पाएगी? योगी दिल्ली में बीजेपी की जीत का रास्ता आसान कर सकते हैं या नहीं?
योगी ने क्यों बढ़ाई केजरीवाल की ‘टेंशन’?
दिल्ली चुनाव प्रचार की शुरुआत के साथ ही सीएम योगी ने हिंदुत्व का नारा बुलंद कर दिया है। सीएम योगी ने कहा कि एक मुख्यमंत्री के रूप में मैं और मेरे मंत्री संगम में स्नान कर सकते हैं, तो केजरीवाल भी अपने मंत्रियों के साथ यमुना जी में स्नान क्यों नहीं कर सकते हैं?
योगी की चुनौती इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि हिन्दू वोटबैंक को लुभाने के लिए केजरीवाल पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपए का मासिक वेतन देने का वादा कर चके हैं। ऐसे में योगी के चैलेंज ने केजरीवाल की मुश्किल बढ़ा दी है।
आगामी चुनाव में क्या है रणनीति?
योगी आदित्यनाथ इस बार भी दिल्ली में 14 रैलियों और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 23 जनवरी से उनके चुनाव प्रचार की शुरुआत हो गई है। बीते दिन सीएम योगी ने 3 रैलियां की और इस दौरान उन्होंने हिन्दुत्व के एजेंडे को केंद्र पर रखा।
मंच के सामने लगे पोस्टर में ‘एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, बटेंगे को कटेंगे’ का नारा जरूर देखने को मिला। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में हिन्दुओं को एकजुट करने के लिए योगी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: x/yogi Adityanath

