नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi court) की अदालत ने श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) के खिलाफ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) द्वारा दाखिल आरोपपत्र का मंगलवार को संज्ञान लिया।
पुलिस ने 24 जनवरी को 6,629 पृष्ठ का आरोपपत्र दाखिल किया था। अदालत ने आरोपपत्र पर गौर करने के लिए मामले को 21 फरवरी के लिए सूचीबद्ध कर दिया। आफताब पूनावाला (28) ने अपनी लिव-इन पार्टनर (live-in partner) श्रद्धा वालकर (shraddha walker) की कथित तौर पर हत्या कर उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में फेंक दिया था। उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। (भाषा)
Tags :delhi police
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


