दिल्ली पुलिस की टीम पर भीड़ का हमला
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गश्त कर रही एक पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। घटना शनिवार की है, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में शनिवार को गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने तीन पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर, ईंट और लाठी, डंडों से हमला किया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। रविवार को वीडियो सामने आने के बाद बताया गया है कि भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन के तहत जनता विहार में हेड कांस्टेबल दिनेश और राजेश इलाके में गश्त कर...