नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली के पांच हजार स्ट्रीट वेंडर्स यानी रेहड़ी, पटरी वालों से मुलाकात की। उन्होंने एक लाख वेंडरों को पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन बांटा। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर की भी आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री ने एक सभा को भी संबोधित किया, जिसमें उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जम कर निशाना साधा। PM modi swanidhi beneficiaries
यह भी पढ़ें: भाजपा के दक्कन अभियान की चुनौतियां
मोदी ने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए कहा- आप हमारे आसपास ही रहते हैं। कोरोना के दौरान हमने रेहड़ी, पटरी वालों की ताकत देखी है। आपके बिना रोजमर्रा की जिंदगी की कल्पना मुश्किल है। गौरतलब है कि पीएम स्वनिधि योजना को एक जून, 2020 को लॉन्च किया गया था। देश भर में 62 लाख से अधिक रेहड़ी, पटरी वालों को 10,978 करोड़ रुपए से ज्यादा का लोन बांटा जा चुका है। अकेले दिल्ली में लगभग दो लाख लोन बांटे गए हैं, जिसकी राशि 232 करोड़ रुपए है।
यह भी पढ़ें: स्वर्गिक हेती, नरक में धंसता
विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा- मोदी गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन बेहतर बनाने में जुटा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ इंडी गठबंधन है, जो मोदी को गालियां देने के लिए घोषणापत्र के साथ दिल्ली में एकजुट हो गया है। इंडी गठबंधन की विचारधारा है- कुशासन, करप्शन और देश विरोधी हवा देना। जबकि मोदी की विचारधारा है- जनकल्याण से राष्ट्र कल्याण, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को जड़ से मिटाना और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाना।
यह भी पढ़ें: सावधान!आपकी आवाज की क्लोनिंग वाले फोन
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


