नई दिल्ली। केंद्र सरकार की तर्ज पर दिल्ली सरकार ने भी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दिन आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। राजधानी दिल्ली में आधे दिन की छुट्टी का प्रस्ताव मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से भेजा गया था, जिसे दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्य सरकारें इस दिन पहले ही अपने यहां छुट्टी का ऐलान कर चुकी हैं।
राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों, यूएलबी, स्वायत्त निकायों आदि में आधे दिन का अवकाश रहेगा। इससे पहले कई राज्य सरकारों ने अपने अपने राज्यों में छुट्टी का ऐलान किया है। कई राज्यों ने 22 जनवरी को पूरे दिन का सरकारी अवकाश घोषित किया है, जबकि केंद्र सरकार और कुछ अन्य राज्यों ने और कुछ अन्य राज्यों ने सोमवार को कार्यालय व संस्थान आधे दिन बंद रखने की घोषणा की है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



