चंडीगढ़। हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ लेने के एक दिन बाद बुधवार को विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास मत हासिल कर लिया। एक दिन पहले तक भाजपा की सहयोगी रही जननायक जनता पार्टी ने विश्वास मत पर वोटिंग का बहिष्कार किया। उसके विधायक वोटिंग के समय सदन से बाहर चले गए। हरियाणा विधानसभा के एक निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने भी मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Haryana Floor Test
यह भी पढ़ें: चुनावी बॉन्ड से क्या पता चलेगा
इससे पहले विश्वास प्रस्ताव में चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुप्त बैलेट से वोटिंग कराने की मांग की थी, लेकिन स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने इसे नहीं माना। विश्वास मत के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे से खाली हुई करनाल सीट से अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपचुनाव लड़ेंगे। Haryana Floor Test
यह भी पढ़ें: क्या सैनी से भाजपा के हित सधेगें?
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदन में धन्यवाद भाषण के बाद करनाल विधानसभा सीट से अपना इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा- जो भी नई जिम्मेदारी मेरी तय की जाएगी वो और भी सुचारु रूप मैं पूरी करूंगा। अब करनाल सीट से नायब सैनी उपचुनाव लड़ेंगे। हालांकि अब विधानसभा का कार्यकाल बहुत कम बचा हुआ है और अगर लोकसभा के साथ उपचुनाव हुआ तो वह छह महीने से भी कम समय के लिए होगा।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



