Sunday

15-06-2025 Vol 19

हरियाणा के किसानों से मिले सोनिया, राहुल

585 Views

नई दिल्ली। हरियाणा के जिन किसानों से राहुल गांधी पिछले दिनों मिले थे और उनके साथ धान की रोपाई में शामिल हुए थे उन सबको उन्होंने दिल्ली बुलाया था। रविवार को राहुल गांधी ने इन किसानों का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हरियाणा के सोनीपत से आई कुछ महिलाएं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हरियाणवी गाने पर डांस करती हुई दिख रही हैं। करीब 12 मिनट के इस वीडियो में कुछ महिलाओं को दिल्ली लाने, घुमाने और अंत में उनकी सोनिया, प्रियंका और राहुल से मुलाकात का हिस्सा शामिल है।

वीडियो के शुरुआती हिस्से में राहुल और सोनीपत के दो किसानों के बीच बातचीत है। गौरतलब है कि आठ जुलाई को शिमला जाने के दौरान राहुल सोनीपत के मदीना गांव में इन किसानों से मिले थे। राहुल ने खेत में ट्रैक्टर चलाया, धान रोपा और किसानों के साथ खाना भी खाया था। तब उन्होंने इन महिलाओं को दिल्ली आने का न्योता दिया था। वीडियो में आठ जुलाई को सोनीपत के मदीना गांव में राहुल गांधी महिलाओं के साथ बातचीत करते हुए दिख रहे हैं।

राहुल जिन महिलाओं मिले थे उनमें से एक राहुल से कहा था कि वे उनको अपना घर दिखाएं। इस पर राहुल ने कहा था कि सरकार ने उनका घर छीन लिया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं को दिल्ली दिखाने का वादा किया था। राहुल गांधी ने उन महिलाओं की प्रियंका गांधी वाड्रा बात कराई थी। राहुल ने प्रियंका को कहा कि इन महिलाओं को दिल्ली आना है। आपके घर ले आऊं। प्रियंका से बात होने के बाद पिछले शुक्रवार को राहुल गांधी ने गाड़ी भेजकर इन महिलाओं को दिल्ली बुलाया। उन्हें इंडिया गेट घुमाया। इसके बाद सभी महिलाएं प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से भी मिलीं।

NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *