Jammu Kashmir Accident :- जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा जम्मू के नगरोटा इलाके में हुआ जब एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने कहा इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



