श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu-Kashmir Police) ने शनिवार को कहा कि कश्मीर में इस साल अब तक सुरक्षा बलों के साथ हुई 93 मुठभेड़ों में 42 विदेशियों समेत 172 आतंकवादी मारे गए हैं। एडीजीपी (Kashmir) विजय कुमार (Vijay Kumar) ने कहा, इस वर्ष लश्कर/टीआरएफ संगठन (Lashkar/TRF Organization) से मारे गए आतंकवादियों की संख्या 108 थी, इसके बाद जैश के 35, एचएम के 22, अल-बदर के 4 और एजीयूएच के 3 आतंकवादी मारे गए।
इसी प्रकार इस दौरान आतंकवादी रैंकों में सौ नई भर्तियां दर्ज की गईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 37 प्रतिशत कम है। इनमें से 74 लश्कर में शामिल हुए। इन नए रंगरूटों में से 65 मुठभेड़ों में मारे गए, 17 गिरफ्तार किए गए और 18 अभी भी सक्रिय हैं। नए भर्ती किए गए आतंकवादियों में से 65 पहले महीने के भीतर ही मारे गए। एडीजीपी ने कहा, इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार, 121 एके राइफलें, 8 एम4 कार्बाइन और 231 पिस्तौल बरामद हुई। आईईडी, बम और ग्रेनेड भी जब्त किया गया। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



