ठाणे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधान पार्षद प्रसाद लाड (Prasad Lad) के खिलाफ सोशल मीडिया (Social Media) पर कथित रूप से ‘आपत्तिजनक’ सामग्री डालने के आरोप में पुलिस ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे शहर में युवा कांग्रेस (Youth Congress) के एक पदाधिकारी के खिलाफ मानहानि (Defamation) का मामला दर्ज (Case Registered) किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर ठाणे के नौपाड़ा पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता आशीष सालस्कर (Ashish Salaskar) पेशे से एक ठेकेदार है। वह दक्षिण मुंबई (South Mumbai) में भाजपा का एक स्थानीय पदाधिकारी और प्रसाद के जनसंपर्क कार्यालय का हिस्सा है। शिकायत में सालस्कर ने आरोप लगाया कि आरोपी ने फेसबुक पर लाड के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणियां पोस्ट (Post Abusive Comments) की थीं। उसने यह भी आरोप लगाया कि चार दिसंबर को जारी इस पोस्ट के बाद लाड और उनकी मां के खिलाफ कई अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवा कांग्रेस (Youth Congress) के पदाधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 500 (Defamation) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



