श्रीनगर। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) पर यातायात सोमवार को दूसरे दिन भी बंद रहा। यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी। कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत और कैरिजवे को चौड़ा करने के लिए हाईवे को शनिवार रात दस बंजे से बंद कर दिया गया है। Srinagar Highway Closed
बनिहाल और रामबन के बीच कुछ स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण हाईवे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस बीच, श्रीनगर-लेह, मुगल रोड, सिंथन-किश्तवाड़, डोडा-चंबा, बांदीपोरा-गुरेज़ और कुपवाड़ा-तंगधार की सड़कें अभी भी बर्फ से ढकी हुई हैं और यातायात के लिए बंद हैं।
यह भी पढ़ें:
Tags :Jammu Kashmir
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


