रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (Jharkhand Pradesh Rashtriya Janata Dal) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव (Sanjay Singh Yadav) एवं प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव के निर्देशानुसार 12 मई को ग्यारह बजे दिन से पार्टी के प्रदेश कार्यालय रांची में एक दल की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई है।
पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि यह बैठक बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव के द्वारा निर्देश मिलने के उपरांत रखी गई है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान पर परिचर्चा।
डॉ कुमार ने बताया कि इस बैठक में राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक ,सभी जिला अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ नेता गण एवं सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेतागण मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रधान महासचिव के निर्देशानुसार बैठक में सभी की उपस्थिति अति आवश्यक है। (वार्ता)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




