MP News Bajrang Dal :- मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर नशे के कारोबार का बड़ा अड्डा बनत जा रहा है। बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ गुरुवार की रात को सड़क पर उतरे बजरंग दल के कार्यकर्ताओंपर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। वहीं बाद में बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने पथराव किया। बजरंग दल के कार्यकर्ता गुरुवार की रात को शहर में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और उन्होंने पलासिया क्षेत्र में चक्का जाम भी किया।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को चक्का जाम खत्म करने को कहा, मगर उन्होंने पुलिस की नहीं सुनी। उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाने की कोशिश की और लाठियां भी चलाई, इससे बजरंग दल के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की आंदोलन, धरना, प्रदर्शन की सूचना नहीं दी गई थी जब इन कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया, तो उन्हें समझाइश दी गई, बाद में उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया गया। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



