राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

छिंदवाड़ा में खिलने वाला है कमल: मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच जोर आजमाईश जारी है। भाजपा के बड़े नेताओं के दौरे हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) का मंगलवार को रोड शो होने वाला है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने दावा किया है कि इस बार छिंदवाड़ा में कमल खिलने वाला है। केंद्रीय मंत्री शाह के छिंदवाड़ा प्रवास को लेकर यादव ने कहा, छिंदवाड़ा वो स्थान है जहां लगातार हमें एक के बाद एक अच्छे समाचार मिल रहे हैं। चुनाव की इस बेला में छिंदवाड़ा से कमल खिलने वाला है। Mohan Yadav

हम सब भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते और भाजपा के सारे जवाबदार पदाधिकारी वहां लगे हैं। छिंदवाड़ा में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान (Election) होने वाला है। भाजपा ने इस ससंदीय क्षेत्र को जीतने के लिए पूरा जोर लगा रखा है। इतना ही नहीं बड़ी तादाद में कांग्रेस के नेता दल बदल कर भाजपा (BJP) का दामन थाम रहे हैं। अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश सिंह (Kamlesh Singh) भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कमलनाथ (Kamal Nath) के सबसे करीबी माने जाने वाले दीपक सक्सेना व उनके बेटे भी अब भाजपा के हो गए हैं। महापौर विक्रम अहाके अब भाजपा के हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट जारी

कैलाश करेंगे ‘कमलनाथ’ के गढ़ में करिश्मा…!

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

और पढ़ें