भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेश पचौरी सहित लगा अन्य नेता भाजपा में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले इससे कांग्रेस को झटका लगा है। सुरेश पचौरी के साथ इंदौर की सीट से विधायक रहे संजय शुक्ला भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस बार संजय शुक्ला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस तरह कांग्रेस के दो बड़े ब्राह्मण चेहरे भाजपा के साथ चले गए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को राजस्थान के कुछ बड़े नेता कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। suresh pachauri bjp
इन दोनों के अलावा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा मुख्यालय पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावाप्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे।
भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने अयोध्या कार्यक्रम में कांग्रेस के नहीं जाने की आलोचना की। उन्होंने कहा-भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हुआ तो इसके निमंत्रण पत्र को अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर ठुकरा दिया गया। मुझे आघात पहुंचा। मैं अयोध्या में राम मंदिर बनने का पक्षधर शुरू से रहा हूं। निमंत्रण पत्र को अस्वीकार करने की आवश्यकता नहीं थी। मैं स्वामी शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी का दीक्षित शिष्य हूं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


