पुणे। महाराष्ट्र (Maharashtra) के सतारा जिले के एक गांव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधान पार्षद (MLC) के बंद बंगले के पीछे महिला का आंशिक रूप से दबा हुआ शव-विक्षत शव बरामद (Decomposed Body Recovered) हुआ है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पूर्व एमएलसी कांता नलवाडे (Kanta Nalwade) के परिवार के सदस्यों को बंगले के परिसर की सफाई के दौरान शव मिला। परिवार के सदस्य कभी-कभार ही इस बंगले में रहने के लिए आते हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, बंगले के पिछले हिस्से में एक महिला का आंशिक रूप से दबा हुआ क्षत-विक्षत शव मिला है। परिवार के सदस्य जब शुक्रवार को सफाई करने के लिए वहां पहुंचे तो उन्हें यह शव दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शव की पहचान की जा रही है। सतारा जिले के पुलिस अधीक्षक समीर शेख (Sameer Shaikh) ने कहा, हमने बंगला परिसर से एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। हम इस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जल्द की शव की पहचान कर ली जाएगी। मामले की जांच जारी है। (भाषा)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



