राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

महाराष्ट्र सरकार राज्य में निवेश के लिए गंभीर नहीं : राउत

मुंबई। शिवसेना (Shiv Sena) के ठाकरे गुट के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने गुरुवार को महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार पर राज्य में निवेश के लिए गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। राउत ने यहां पत्रकारों से कहा कि देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधि दावोस में होने वाले विश्व आर्थिक सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। चूंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 18 जनवरी को मुंबई का दौरा करेंगे, इसलिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने दावोस की अपनी यात्रा रद्द कर दी है वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) भी अपनी दावोस याभआ (Davos Yabhaa) को जल्द समाप्त कर राज्य लौट जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कुछ घंटों के लिए ही मुंबई आएंगे और अनुरोध करने पर प्रधानमंत्री की यात्रा की तारीख बदली भी जा सकती है लेकिन शिवसेना को हराना और मुंबई नगर निगम (Mumbai Municipal Corporation) का चुनाव जीतना मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री का लक्ष्य है। अगर प्रधानमंत्री से अनुरोध किया गया होता तो वह अपनी यात्रा की तारीख को टाल देते। उन्होंने कहा, पूरे देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधि दावोस जा रहे हैं लेकिन हमारी राज्य सरकार अपना दौरा रद्द कर रही है क्योंकि वह महाराष्ट्र में निवेश के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री राज्य में निवेश से ज्यादा मुंबई नगर निगम चुनाव को लेकर चिंतित हैं। उनके लिए राजनीति पहले है और महाराष्ट्र बाद में जबकि यह मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है। राउत ने कहा कि एक बार निवेश खत्म हो जाए तो वह कभी वापस नहीं आता और राज्य में निवेश का ग्राफ बहुत हद तक गिर चुका है और लोग सब कुछ जानते हैं। (वार्ता)

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − sixteen =

और पढ़ें