राउत की बात में कितना दम है?
उद्धव ठाकरे की शिव सेना के नेता संजय राउत अक्सर ऐसे बयान देते हैं, जिन पर विवाद होता है। उनके बयानों की वजह से भी कई बार उद्धव की पार्टी और पूरे विपक्षी गठबंधन को नुकसान हुआ है। अब उन्होंने महिला आरक्षण कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल और परिसीमन बिल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने कहा है कि उनकी पार्टी को बिल का समर्थन करने के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए का प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किसने प्रस्ताव दिया था। सोचें, उद्धव ठाकरे की शिव सेना...