Maharashtra government Cabinet expansion: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत महाराष्ट्र की महायुति सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कल यानी 15 दिसंबर को होगा। मंत्रिमंडल विस्तार का कार्यक्रम नागपुर में होगा। इस दौरान नए मंत्री नागपुर में आयोजित समारोह में पद की शपथ लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब 30 मंत्री शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक महायुति सरकार के मंत्रिमंडल में सीएम सहित कुल 43 सदस्य हो सकते हैं।
16 दिसंबर से शीतकालीन अधिवेशन
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र विधि मंडल का शीतकालीन अधिवेशन 16 दिसंबर से नागपुर में शुरू होने जा रहा है। इससे एक दिन पहले 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण को होगा। साथ ही साथ उसी दिन शीतकालीन अधिवेशन में जिन बिंदुओं पर काम काज किया जाएगा उसके बारे में मुख्यमंत्री और एवं दोनों उपमुख्यमंत्री जानकारी देंगे। दोपहर में विपक्ष अपनी रणनीति का खुलासा भी करेगा कि किस तरीके से शीतकालीन सत्र में वह सरकार को घेरेगा।
मंत्रिमंडल में अधिकतम 43 सदस्य
पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि मंत्रिमंडल का गठन 14 दिसंबर को मुंबई में होगा। लेकिन विभागों के बंटवारे में मंत्री बनाने की चयन प्रणाली में विलंब होने से मंत्रिमंडल का गठन 15 दिसंबर को होगा। महाराष्ट्र की महायुति सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। इस बीच, भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार से अलग-अलग मुलाकात की।
read more: Allu Arjun ने जेल से रिहा होने के बाद दिया बयान, कहा- जान को हुए नुकसान की भरपाई…
जानकारी के लिए बताते चले कि 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किये गये थे। महायुति गठबंधन ने राज्य की 288 सीट में से 230 सीट जीतकर सत्ता हासिल की थी। महायुति में शामिल भाजपा 132 सीट के साथ सबसे आगे रही। वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 57 और अजित पवार की एनसीपी को 41 सीट पर जीत मिली थी।
read more: कानून व्यवस्था के मुद्दे पर केजरीवाल ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, चर्चा के लिए मांगा समय
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: Republic Bharat

