Modi government achievements:- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को साझा करने के लिए सोमवार को दिल्ली के 25 प्रमुख पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्यों से मुलाकात करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नील कांत बख्शी ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इंडिया हैबिटेट सेंटर में होने वाले इस कार्यक्रम में पुरी प्रधानाचार्यों और उनके जीवनसाथियों को मोदी सरकार की नौ साल की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकारी देंगे।
भाजपा देशभर में जनसंपर्क अभियान चला रही है, जो एक महीने तक चलेगा। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा केंद्रीय मंत्री समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत कर उन्हें केंद्र में पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। (भाषा)
Tags :Narendra Modi
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


