राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील के अरिसोल मौजा में 21.889 एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी और फाल्टा विशेष आर्थिक क्षेत्र (एफएसईजेड) के अंतर्गत संचालित होगी।

Also Read : तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

प्रस्तावित इकाई में सिलिकॉन कार्बाइड आधारित सेमीकंडक्टर उपकरणों, विशेष रूप से डायोड और एमओएसएफईटी का निर्माण किया जाएगा। इसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता 48 लाख एसआईसी डायोड और 9.12 करोड़ एसआईसी एमओएसएफईटी होगी। परियोजना से लगभग 1,270 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है तथा यह रणनीतिक सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की घरेलू विनिर्माण क्षमता को मजबूत करेगी।

अधिकारियों के अनुसार, अगले पांच वर्षों में इस परियोजना से लगभग 7,043 करोड़ रुपये का निर्यात कारोबार और करीब 4,523 करोड़ रुपये की शुद्ध विदेशी मुद्रा आय होने का अनुमान है। यह मंजूरी उच्च प्रौद्योगिकी और पूंजी-गहन विनिर्माण क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के ओडिशा सरकार के प्रयासों के बीच मिली है। अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना राज्य के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को गति देने के साथ-साथ निर्यातोन्मुख औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment