राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

उत्तराखंड बस हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुए बस हादसे पर दुख जताया और जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भिखियासैंण-विनायक सड़क पर करीब 18 यात्रियों को ले जा रही एक बस बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से एक्स पोस्ट में लिखा उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे में लोगों की जान जाने की घटना बहुत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल जल्द से जल्द ठीक हों।

इससे पहले, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया था। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण-विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।

Also Read : अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में किया चुनाव जीतने का दावा

उन्होंने आगे कहा हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और मैं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना भिखियासैंण-विनायक-जलाली मोटर रोड पर शिलापानी के पास हुई। बस भिखियासैंण से रामनगर जा रही थी और सुबह करीब 6 बजे द्वाराहाट से निकली थी। रास्ते में बस कथित तौर पर बेकाबू हो गई और गहरी खाई में गिर गई। अधिकारियों ने पुष्टि की कि छह यात्रियों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। माना जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 18 लोग सवार थे। कई यात्री घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए भीकियासैंण के पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, जिला प्रशासन और स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव अभियान अभी जारी है, और अधिकारियों ने आशंका जताई है कि कुछ यात्री अभी भी गाड़ी के अंदर फंसे हो सकते हैं। बचाव कार्य की देखरेख के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर रवाना हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बस का ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित हैं और उनकी हालत स्थिर है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =

और पढ़ें