चंडीगढ़। हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) को बड़ा झटका देते हुए इसके प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह (Nishan Singh) ने सोमवार को पार्टी छोड़ दी। निशान सिंह के कांग्रेस (Congress) में शामिल होने की संभावना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जेजेपी के कई विधायक भी उनके साथ जाएंगे। 2018 में जेजेपी के गठन के बाद निशान सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। Nishan Singh Resign
हरियाणा में भाजपा के साथ साढ़े चार साल का गठबंधन तोड़ने के बाद, अजय चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) 25 मई को होंगे। भाजपा ने पहले ही सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
यह भी पढ़ें:
कविता को अंतरिम जमानत देने से कोर्ट का इनकार
अयोध्या में दर्शन करने जाएंगे तो हमें कौन रोकेगा: मीसा भारती
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


