चंडीगढ़। पश्चिम बंगाल के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को दूसरा झटका पंजाब में लगा है, जहां आम आदमी पार्टी ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी राज्य की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं उन्होंने पार्टी की रणनीति बताते हुए कहा कि 13 सीटों के लिए 40 नामों पर विचार चल रहा है और उम्मीदवारों को लेकर सर्वे करवाया जा रहा है।
हालांकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तालमेल को लेकर कई दौर की बातचीत हुई है। कुछ राज्यों के लिए दोनों पार्टियों में सहमति बन गई है तभी दोनों पार्टियां चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव मिल कर लड़ने का फैसला किया है। हालांकि दोनों के मिल जाने के बाद प्रशासन ने चुनाव टलवा दिया। अब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 26 जनवरी से पहले चुनाव कराने को कहा है। दोनों पार्टियां भाजपा को रोकने के लिए एक साथ आई हैं। यह भी कहा जा रहा है कि दिल्ली और कुछ अन्य राज्यों में दोनों पार्टियों का तालमेल होगा। पंजाब में दोनों पार्टियां गठबंधन नहीं कर सकती हैं क्योंकि सत्तारूढ़ और मुख्य विपक्षी दल के गठबंधन करने से अकाली दल और भाजपा को फायदा हो जाएगा।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



