चंडीगढ़। गैंगस्टर जरनैल सिंह (Jarnail Singh) की बुधवार को पंजाब (Punjab) के अमृतसर शहर में तीन नकाबपोश हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृश्य यह रंजिश का मामला लग रहा है। गोपी घमशामपुरिया गिरोह (Gopi Ghamshampuria Gang) से ताल्लुक रखने वाला सिंह जमानत पर था।
ये भी पढ़ें- http://जम्मू-कश्मीर के 16 उम्मीदवारों ने पाास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा
मामले की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। हथियारबंद हमलावरों ने जरनैल सिंह पर 20 से 25 गोलियां चलाईं। सिंह को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (आईएएनएस)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



