जालंधर। पंजाब (Punjab) के जालंधर में पुलिस ने अवैध शराब (Liquor) की 20 पेटियों सहित एक तस्कर को गिरफ्तार (Smuggler Arrested) किया है। पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चाहल (Kuldeep Singh Chahal) ने सोमवार को बताया कि रविवार को सीआईए स्टाफ जालंधर पुलिस (Jalandhar Police) की टीम को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि रोहित महाजन (Rohit Mahajan) उर्फ बानू, अंकित निवासी महेंद्रू (Mahendru) और जतिंदर शर्मा (Jatinder Sharma) उर्फ डिंपी सभी निवासी महेंद्रू मोहल्ला जिला जालंधर, जो अवैध शराब बेचने का कारोबार करते हैं।
आज भी वे प्राचीन शिव मंदिर किला मोहल्ले (Shiv Mandir Fort Mohalla) में भारी मात्रा में शराब लदी गाड़ियां खड़ी कर अपने ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोहित महाजन को वाहन सहित गिरफ्तार कर 20 पेटी शराब की बरामद की हैं। उन्होने बताया कि अन्य आरोपियों अंकित और जतिंदर शर्मा (Jatinder Sharma) की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



