राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव में पहले चरण में बुधवार को हुए 162 निकायों के चुनाव में 76.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इन निकायों के कुल 57 लाख 52 हजार 280 मतदाताओं में 43 लाख 95 हजार 488 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान सर्वाधिक
91.98 प्रतिशत मतदान प्रतापगढ़ जिले में अरनोद नगरपालिका चुनाव में हुआ, जबकि सबसे कम 63.84 प्रतिशत मतदान भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में दर्ज किया गया।
Also Read : अफगान सुरक्षा बलों ने लोगार प्रांत में हथियारों का जखीरा पकड़ा
धौलपुर जिले की सैपऊ नगरपालिका में 90.87, भीलवाड़ा जिले की बीगोद नगरपालिका में 91.85 एवं डीग जिले पहाड़ी नगरपालिका के चुनाव में 90.36 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा करीब सौ निकायों में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।
इस दौरान अलवर नगर निगम के चुनाव में 65.75, भरतपुर नगर निगम में 73.68, भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में 63.84 एवं बीकानेर नगर निगम चुनाव में 68.97 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
पहले चरण में 162 नगर निकायों में चार नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगर पालिकाओं में मतदान कराया गया। इन 162 निकायों में 73 नव गठित नगर निकाय भी शामिल हैं जहां पहली बार चुनाव हुआ है शेष 89 नगर निकायों में पिछली बार 74.76 प्रतिशत मतदान हुआ था।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



