nayaindia Rajasthan Cabinet expansion राजस्थान में आज मंत्रिमंडल विस्तार

राजस्थान में आज मंत्रिमंडल विस्तार

जयपुर। चुनाव नतीजों के 27 दिन बाद और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ लेने के 15 दिन बाद आखिरकार राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। शनिवार को मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। गौरतलब है कि तीन दिसंबर को नतीजे आए थे और उसके 12 दिन बाद 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री की शपथ ली थी। उनके साथ दीया कुमारी और प्रेमचंद्र बैरवा को उप मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई थी। उसके बाद से ही कैबिनेट गठन की अटकलें चल रही थीं। अब अटकलों का दौर समाप्त हो गया है। राजस्थान में शनिवार, 30 दिसंबर को भजनलाल शर्मा की कैबिनेट का विस्तार होगा। राजभवन में मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है। शनिवार को शाम सवा तीन बजे राज्यपाल कलराज मिश्र मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बताया जा रहा है कि 15 मंत्री शपथ ले सकते है।

मंत्रियों के शपथ समारोह से पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक बार फिर दिल्ली रवाना हो गए। इससे पहले 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री बनने के बाद वे दो बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की और उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें