नई दिल्ली। राजस्थान के कार्यवाहक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अदालत से बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की कथित तौर पर मानहानि करने के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अब इस मामले में मुकदमा चलेगा। बुधवार को इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज एमके नागपाल ने यह फैसला सुनाया।
गौरतलब है कि अशोक गहलोत ने संजीवनी सोसायटी केस में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके बाद गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। राजस्थान के चुनाव से पहले तक इस मामले में गहलोत को राहत मिल जा रही थी। लेकिन अब चुनाव में मिली हार के तुरंत बाद गहलोत को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


