राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

चुनाव आयोग ने केरल के 5 अधिकारियों का किया ट्रांसफर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विधानसभा चुनावों की घोषणा करते हुए आश्वासन दिया था कि केरल सहित सभी राज्यों में चुनाव प्रलोभन मुक्त, निष्पक्ष, तटस्थ और शांतिपूर्ण होंगे। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने केरल में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। 

चुनाव आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, आईपीएस अधिकारी नारायणन (डीआईजी रैंक) को कोझिकोड में जिला पुलिस प्रमुख के पद पर तैनात किया गया है। थॉमसन जोस आईपीएस-2009 को त्रिशूर, डीआईजी रेंज, इनबासेखर (आईएएस-2015) को जिला कलेक्टर-सह-डीईओ अलापुझा, वंदना एस. केएएस को राजस्व मंडल अधिकारी, थालीपरंब सह-आरओ इरिकुर, कन्नूर और सचिन कृष्णा केएएस को जिला रजिस्ट्रार जनरल, कन्नूर सह-आरओ धर्मदम, कन्नूर के पद पर तैनात करने के निर्देश आयोग ने दिए हैं।

Also Read : जिन्हें पित्त की होती है शिकायत, उन्हें ये चीजें खानी चाहिए

इसके साथ ही आयोग ने निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के साथ ही अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट 18 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे तक भेजने की बात कही है। इसके अतिरिक्त, स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को चुनाव समाप्त होने तक किसी भी चुनाव संबंधी पद पर तैनात नहीं करने का निर्देश केरल सरकार को चुनाव आयोग ने दिया है।

गौरतलब है कि केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि 4 मई को वोटों की गिनती होगी। वहीं, भारतीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की पहली लिस्ट में मंजेश्वर सीट से के. सुरेंद्रन, उदमा सीट से मैनुअल मेलोथ, कन्हानगड सीट से बलराज एम, पय्यान्नूर सीट से एपी. गंगाधरन, अजिकोड सीट से के. के. विनोद कुमार, कन्नूर सीट से सी. रघुनाथ, मनंथवाडी (एसटी) सीट से पी. श्याम राज, सुल्तानबथेरी (एसटी) सीट से कविता ए.एस., वडकारा सीट से एडवोकेट के. दिलीप, कुट्टियाडी सीट से रामदास मनलेरी, नादापुरम सीट से सीपी. विपिन चंद्रन, क्विलांडी सीट से सी. आर. प्रफुल कृष्णन और पेराम्बरा सीट से एम. मोहनन मास्टर के नाम हैं।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =