तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक खाद्य प्रसंस्करण कारखाने में रविवार को हुई अमोनिया गैस रिसाव त्रासदी में मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 14 हो गयी। अस्पताल में भर्ती दो और प्रभावित महिलाओं ने दम तोड़ दिया, जबकि 64 अन्य प्रभावितों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
मृतकों में से ओडिशा की रहने वाली एक महिला की कल रात मौत हो गयी, जबकि झारखंड की रहने वाली दूसरी महिला ने आज शुक्रवार दोपहर राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस हादसे में जान गंवाने वाली सभी पीड़ित महिलाएं थीं, जिनमें से 11 ओडिशा की, दो असम की और एक झारखंड की रहने वाली थीं।
Also Read : राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा ने ट्रस्ट से दिया इस्तीफा
अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन प्रभावित श्रमिकों की स्थिति की कड़ी निगरानी की जा रही है। इस बीच, इस हादसे के बाद बंद हो चुके इस कारखाने में काम करने वाले ओडिशा के लगभग 60 श्रमिक आज ट्रेन से अपने गृह राज्य के लिए रवाना हो गए। ओडिशा सरकार के अधिकारियों ने चेन्नई पहुंचकर उनकी घर वापसी की व्यवस्था को सुगम बनाया।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



