नई दिल्ली। इस बार संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में लड़कियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश की रहने वाली शक्ति दुबे ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है और हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
शीर्ष पांच में तीन लड़कियां हैं। इस साल 1,009 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसमें सामान्य कोटे के 335 और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 109 अभ्यर्थी हैं। अन्य पिछड़ी जातियों के 318, अनुसूचित जाति के 160 और अनुसूचित जनजाति के 87 अभ्यर्थी चुने गए हैं।
यूपीएससी की टॉपर बनीं शक्ति दुबे
ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल करने वाली शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में स्नात्तक किया है। परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उनके वैकल्पिक विषय थे। पिछली बार वे फाइनल सूची में जगह नहीं बना पाई थीं। हरियाणा की रहने वाली हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर रही हैं।
वे कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है। वे थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए अहमदाबाद के बीलीफ फाउंडेशन के साथ काम कर चुकी हैं। तीसरे स्थान पर अर्चित डोंगरे हैं जिन्होंने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली है।
Also Read: दिल्ली में आम लोगों के लिए क्या?
Pic Credit: ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




